रायगढ़।आज शहीद विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में केलो बिहार शासकीय कर्मचारी गृह निर्माण संस्था के अध्यक्ष संजीव सेठी के नेतृत्व में समस्त संचालको ने कॉलोनी में वर्षों से लंबित बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को चालू करने के लिए ज्ञापन सौंपा ।
शासकीय कर्मचारियों की इस कॉलोनी में लगभग 400 परिवार निवासरत हैं, जिनके द्वारा समय-समय पर समस्त करो का भुगतान नगर पालिक निगम रायगढ़ में किया जा रहा है। संचालक किंकर प्रसाद चौधरी, राजकुमार, जल क्षत्रि ने बताया की कॉलोनी में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है जिसके कारण आए दिन कालोनीवासियों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
असामाजिक तत्वों द्वारा अँधेरे का फ़ायदा उठाकर महिलाओं की चैन स्नेचिंग दुर्घटना कॉलोनी में हो रही है । समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चित्रसेन पटेल ने बताया कि वर्षों से लंबित स्ट्रीट लाइट के लिए पूर्व संचालकों की काफी पहल की गई और वर्तमान में आयुक्त नगर पालिक निगम, कार्यपालन यंत्री छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल से संचालक मंडल तीन चार बार मिल चुके है, लेकिन समस्या यथावत बनी हुई है । संस्था के संचालक कबीर पटेल, सूर्यकुमार ने बताया कि तात्कालिक पार्षद कौशलेश मिश्रा के पहल से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के अनुशंसा से ही पूर्व में कॉलोनी की स्ट्रीट लाइट जल रही थी लेकिन बीच में अचानक से स्ट्रीट लाइट का बंद हो जाने से कॉलोनीवासी हतप्रभ हो गए । संस्था के अध्यक्ष संजीव कुमार सेठी ने बताया कि पूर्व विधायक जननेता विजय अग्रवाल जी ने कॉलोनी वासीयो के हित में बहुत सकारात्मक पहल करी । इस संबंध में विद्युत मंडल व आयुक्त ,नगर पालिक निगम अधीक्षण यंत्री, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल रायगढ़ को पत्र के द्वारा भी अवगत कराया कि स्ट्रीट लाइट को चालू किया जाए लेकिन इस दिशा में आज तक कोई भी सकारात्मक पहल नहीं की गई । अब हमारी स्ट्रीट लाइट की समस्या का हल हमारे संवेदनशील माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व माननीय वित्त मंत्री ओ पी चौधरी जी से ही हम सभी को उम्मीद है । आज के कार्यक्रम में संचालक गण अनीता नायक, कुसुम मिश्रा, नंद किशोर सत्पथी ने विश्वास जताया कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के आज जन्म दिवस के अवसर पर शीघ्र ही हम कॉलोनी वासियों को स्ट्रीट लाइट की सौगात मिलेगी ।


टिप्पणियाँ