ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी

रायगढ़।आज दिनांक 24 अक्टूबर 2026 की सुबह थाना जूटमिल पुलिस को ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास एक अज्ञात पुरुष का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जूटमिल थाना पुलिस एवं एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। मृतक के सीने एवं कंधे पर चोट के निशान पाए गए हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जूटमिल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को सुरक्षित रूप से मरच्युरी में रखवाया है। अज्ञात मृतक की पहचान एवं उसके परिजनों का पता लगाने के लिए मृतक के फोटोग्राफ्स सीमावर्ती जिलों की पुलिस तथा विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों पर प्रसारित किए गए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की अपील: यदि कोई व्यक्ति मृतक की पहचान कर सकता है अथवा उसके संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो कृपया थाना प्रभारी जूटमिल के संपर्क नंबर 9479193229 अथवा पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9479193299 से संपर्क कर जानकारी साझा करें

विज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

ताज़ा खबरें

बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाईन के ठिकानों पर ACB का छापा, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा…

बिलासपुर। गांजा तस्करी से जुड़े आरोपों में घिरे जीआरपी के बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाईन की मुश्किलें और बढ़

Read More »

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी

रायगढ़।आज दिनांक 24 अक्टूबर 2026 की सुबह थाना जूटमिल पुलिस को ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास एक

Read More »

PWD में प्रशासनिक सर्जरी: 14 सहायक ग्रेड-1 कर्मचारियों के तबादले, आदेश जारी

रायपुर। लोक निर्माण विभाग में कार्यरत 14 सहायक ग्रेड-01 को प्रशासनिक आधार पर स्थांतरण करते हुए तत्काल प्रभाव से पदस्थ करता

Read More »

दीपावली पूर्व महंगाई भत्ता, एरियर्स एवं अन्य लंबित मांगो के लिए पेंशनर्स – कर्मचारीयो का धरना प्रदर्शन…

रायगढ़।छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिशन के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ रायगढ़ के

Read More »

रिलेटेड खबरें