10 हजार की रिश्वत लेना पड़ा भारी: किरारी स्कूल की प्राचार्य अंजुला सोनी निलंबित…

जांजगीर। बकाया भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार सरकारी स्कूल की प्राचार्य अंजुला सोनी को राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।ऑनलाइन कोर्स चुनें

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई के बाद शासन ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए निलंबन का आदेश जारी किया है।

अंजुला सोनी अकलतरा विकासखंड के किरारी स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य के पद पर पदस्थ थीं। उन पर शिकायतकर्ता मनीष राठौर से बकाया राशि के भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।

एसीबी बिलासपुर की टीम ने 3 सितंबर 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया था। अदालत में पेश किए जाने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

एसीबी के बिलासपुर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के आधार पर राज्य शासन ने संबंधित मामले को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 3 का उल्लंघन माना है।नक्शे देखें

इसके बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9(2) के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई।

शासन के आदेश के मुताबिक, अंजुला सोनी का निलंबन 3 सितंबर 2026 से प्रभावी माना जाएगा। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जांजगीर-चांपा निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

विज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

ताज़ा खबरें

बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाईन के ठिकानों पर ACB का छापा, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा…

बिलासपुर। गांजा तस्करी से जुड़े आरोपों में घिरे जीआरपी के बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाईन की मुश्किलें और बढ़

Read More »

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी

रायगढ़।आज दिनांक 24 अक्टूबर 2026 की सुबह थाना जूटमिल पुलिस को ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास एक

Read More »

PWD में प्रशासनिक सर्जरी: 14 सहायक ग्रेड-1 कर्मचारियों के तबादले, आदेश जारी

रायपुर। लोक निर्माण विभाग में कार्यरत 14 सहायक ग्रेड-01 को प्रशासनिक आधार पर स्थांतरण करते हुए तत्काल प्रभाव से पदस्थ करता

Read More »

रिलेटेड खबरें