छत्तीसगढ़

जेपी नड्डा के प्रदेश आगमन के बाद भाजपा में हुआ बड़ा फेरबदल, नए प्रदेश पदाधिकारियों सहित,मोर्चा अध्यक्षको के नाम पर लगी मुहर..

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से प्रदेश पदाधिकारियों, मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी सेल संयोजक, प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, संभागीय प्रभारी की घोषणा की है

जिसमें प्रदेश मीडिया प्रभारी नलनीश ठोकने को हटाकर अमित चिमनानी को प्रदेश मीडिया प्रभारी और सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल को जिम्मा सौंपा गया है, वही भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के नाम पर मुहर लगी है

बता दी कि लंबे समय से यह कयास लगाए जा रहे थे कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को बनाए जाने के बाद प्रदेश में नई टीम के साथ भाजपा काम करेगी, आखिरकार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रदेश दौरे के बाद यह बड़ी परिवर्तन सामने आई हैं, जिसमें भाजपा ने नपी तुली हुई टीम तैयार कर इस कार्यकारिणी की घोषणा की है

वही बीजेपी के 8 नेता प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए है। शिवरतन शर्मा, निर्मल सिंहा, मधुसूदन यादव, लखनलाल देवांगन, भूपेंद्र सवन्नी, सरला कोसरिया, उदेश्वरी पैकरा और लक्ष्मी वर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

देखें जारी लिस्ट:-

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page