छत्तीसगढ़

रमदहा जलप्रपात में बड़ा हादसा यहां पिकनिक मनाने आए 7 लोग डूब गए

बैकुंठपुर।छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में स्थित रमदहा जलप्रपात में बड़ा हादसा हो गया है। यहां पिकनिक मनाने आए 7 लोग डूब गए हैं। सभी नहाने के लिए अंदर गए थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, एक शव को बरामद किया गया है। वहीं एक युवती को भी पानी के अंदर से निकाल लिया गया है। जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 5 अन्य लोगों की तलाश जारी। मामला कोटाडोल थाना थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि मूल रूप से मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न के रहने वाले 7 लोग रविवार को पिकनिक मनाने भरतपुर ब्लॉक के रमदहा जलप्रपात पिकनिक मनाने गए थे। इसके बाद सभी दोपहर 12 बजे के आस-पास नहाने के लिए अंदर गए थे। मगर जलस्तर बढ़ा होने के कारण ये हादसा हो गया है

घटना के वक्त आस-पास कुछ लोग मौजूद थे। जिन्होंने काफी मशक्कत से 2 लोगों को निकाला भी, लेकिन तक एक युवक की जान जा चुकी थी। जबकि एक को गंभीर हालत में पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 7 लोग आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पुलिस को भी गई थी। खबर मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है। प्रशासन को भी घटनाक्रम के बारे में बता दिया गया है। प्रशासन से गोताखोरों को भी मौके पर भेज दिया हैइधर, रमदहा जलप्रपात में डूबे लोगों की तलाश और बचाव कार्य जारी है। जबकि एक की मौत हो चुकी है। 5 अन्य की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page