कुनकुरीछत्तीसगढ़

बड़ी खबर : गृह लक्ष्मी योजना के जारी होते ही छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ आदिवासी महिला का अपमान : कांग्रेस प्रत्यासी के खिलाफ लामबंद हो हुए हजारों की संख्या में लोग थाना का किया घेराव, जाम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 1 घंटे से भी ज्यादा रहा देर तक रहा प्रभावित,कांग्रेस प्रत्यासी के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर अड़े भाजपाई…

कुनकुरी/नारायणपुर। गृह लक्ष्मी योजना के जारी होते ही कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी महिला के साथ गुंडागर्दी और अपमान करने का मामला उजागर हुआ है।यहां के अधिकृत कांग्रेस प्रत्यासी के उक्त कृत्य से आक्रोशित हजारों की संख्या में ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर थाना का घेराव किया और घटना के लिए जिम्मेदार पर एफआईआर और कार्यवाही का मांग किया।
ज्ञात हो कि कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोकारी में भाजपा के मातृत्व वंदना फार्म को भरवाने की बात पर भाजपा की महिला मोर्चा मंडल महामंत्री के घर पहुंच घर में मौजूद अकेली आदिवासी महिला से अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने और उसका मोबाइल लूट लेने की घटना को कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के अधिकृत प्रत्यासी और उनके 15 से 20 कार्यकर्ताओं के द्वारा अंजाम दिया गया जिसका लिखित शिकायत रविवार को कुनकुरी पुलिस में किया गया।जिसके बाद घटना में किसी प्रकार का कार्यवाही नहीं होने से नाराज हजारों की संख्या में ग्राम जोकारी के ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता कुनकुरी थाना का घेराव करने पहुंचे और घटना में दोषी पर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही का मांग करने लगे। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने पुलिस ने काफी मशक्कत किया पर ग्रामीण अपने जिद पर अड़े रहे। जिसके बाद पुलिस ने शाम तक बयान लेकर मामला दर्ज करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।

1 घंटे से भी ज्यादा समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग जाम से रहा प्रभावित….


रविवार को घटित घटना के विरोध में कार्यवाही की मांग को लेकर बड़ी संख्या में जोकारी ग्राम के ग्रामीण कुनकुरी थाना के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे।यहां हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ ने राष्ट्रीय राजमार्ग को 1 घंटे से भी ज्यादा समय तक जाम रखा और लगभग डेढ़ घंटे बाद प्रशासन के आश्वासन बाद भीड़ हटा। उक्त घटना में सबसे ज्यादा भीड़ खुद ग्राम जोकारी का था जो कांग्रेस प्रत्यासी का गृह ग्राम है,पहली बार 90 प्रतिशत से ज्यादा की संख्या में भीड़ विरोध में कांग्रेस प्रत्यासी के खिलाफ जोकारी में देखने को मिला है और पीड़िता के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुवे समर्थन देने जोकारी ग्राम के 90 प्रतिशत ग्रामीण सड़क पर उतर आए।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page