छत्तीसगढ़जशपुरबड़ी खबरें

इस समय की बड़ी खबर:- भाजपा के कद्दावर नेताओं ने किया कांग्रेस प्रवेश “260 युवा दिग्गज नेता सरपंच, पंच, बीडीसी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी थामा कांग्रेस का दामन…..

जशपुर। जशपुर विधायक विनय भगत के कार्यों से प्रभावित हो 260 से भी ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।कांग्रेस प्रवेश करने वाले में अधिकांश भाजपाई लंबे समय से भाजपा में थे जो कांग्रेस के विकास कार्यों से प्रेरित हुवे और भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का दामन थामे हैं।भाजपा के कद्दावर नेता नवीन राय ने भी कांग्रेस का दामन थाम भाजपा को जोरदार झटका दिया है।

ज्ञात हो कि भाजपा के गढ़ में कांग्रेस का सेंधमारी अभियान निरंतर जारी है,जशपुर ग्रामीण क्षेत्र और मनोरा ब्लॉक से 260 से भी ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया है।कांग्रेस प्रवेश करने वालों में बीडीसी,सरपंच,वार्ड पंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता शामिल है।कांग्रेस प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन विधायक विनय भगत के मुख्य आतिथ्य में कांग्रेस ने वशिष्ठ कम्यूनिटी हॉल में रखा गया।यहां विधायक विनय भगत ने सभी कार्यकर्ताओं को विधिवत कांग्रेस का गमछा पहना कांग्रेस प्रवेश कराया।

कार्यक्रम में अपने संबोधन में विधायक विनय भगत ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुवे कांग्रेस से लोगों के प्रति आ रहे जुड़ाव व रुझान का सम्मान किया और कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जशपुर विधानसभा में चल रहे ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर आज लगातार जशपुर के नेता युवा हाथ का साथ देने को तैयार है क्योंकि अब भाजपा की सरकार में विकास कार्य दूर के ढोल सुहावने कहावत को चरितार्थ करने मात्र तक ही सीमित था।लेकिन कांग्रेस का विकास कार्य धरातल पर दिख रहा है और लोग उससे प्रेरित हो कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इसी का परिणाम है कि आज भारी संख्या में भाजपाई हमारे परिवार में शामिल होकर जशपुर के विकास के लिए हाथ से हाथ मिलाकर चलने का मन बनाये है हम सभी का हार्दिक स्वागत करते हैं।

आरा BDC श्रवण कुमार सिंह ने कहा कि वह 15 सालों से निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप  में भाजपा में रहे,लेकिन जो कार्य पिछले 15 सालों में भाजपा ने नहीं किया वह विधायक विनय भगत ने मात्र 4 साल में कर दिखाया।विधायक के कार्यों से प्रेरित होकर वे कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं विधायक ने सालेकेरा पुलिया का निर्माण करा क्षेत्र की जनता का भरोसा जीता है।विधायक विनय भगत ने विकास के अनेकों कार्य किए हैं जिससे प्रभावित होकर आरा क्षेत्र से कई लोगों ने आज कांग्रेस प्रवेश किया है।भाजपा ने अब तक उन्हें अंधेरे में रख कर छला है जिससे वे आहत भी हैं। आज से वे विधायक विनय भगत का साथ देने संकल्पित हैं।विधायक विनय भगत ने जनता को दिखा दिया की विधायकी कैसी होती है और जनता के हित में जनहित व विकास कार्य कैसे किया जाता है।

कांग्रेस के जिला महामंत्री संजीव भगत ने कहा युवाओं का साथ और हाथ से हाथ जुड़ना शुरू हो गया है।हम सब एक परिवार के सदस्य हैं हम सबको एक धागा में मिल कर कार्य करना है और नवा जशपुर गढ़ने के संकल्प को और मजबूत करते हुए उसे साकार करेंगे। उन्होंने आगे कहा भाजपा यहां 35 साल राज की लेकिन कभी यहां के गरीब जनता की परेशानियों से रूबरू नही हुए न आदिवासियों के उत्थान के लिए कार्य किया।बल्कि कांग्रेस ने साढ़े चार साल में अनेकों जनकल्याणकारी कार्य किए हैं उसी का परिणाम है आज कांग्रेस की भूपेश सरकार और विधायक विनय भगत द्वारा जशपुर विधानसभा में चल रहे जनकल्याणकारी योजनाओं और मिल रहे जमीनी स्तर के लाभ से प्रभावित होकर भाजपा के जमीनी स्तर के युवा साथी हमसे जुड़ रहे हैं।
कार्यक्रम को ब्लॉक अध्यक्ष सूरज चौरसिया सहस्त्रांसु पाठक ने भी संबोधित किया।कांग्रेस प्रवेश करने वाले में नगेसिया,कोरवा,उरांव समाज के लोग भारी संख्या में शामिल हुवे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page