छत्तीसगढ़बड़ी खबरें

बड़ी खबर: कुम्हारी हत्याकांड में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा,मृतक के छोटे भाई व उसके अन्य दो साथीयों ने ही दिया था इस बड़े विभत्स वारदात को अंजाम

भिलाई। कुम्हारी में एक साथ परिवार के चार लोगों की हत्या हुई थी जिसके बाद इस मामले में पुलिस को जांच पड़ताल के महज चंद घंटों में ही कामयाबी मिल गई है। इस बड़े हत्याकांड को गंभीरता से लेते हुए पुलिस केस की बारीकी सी छानबीन में जुट गई थी साथ ही जिसके बाद 24 घंटों के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को खुलासा किया तो किसी को विशवास ही नहीं हुआ। दरअसल पूरे परिवार की हत्या करने वाला हत्यारा और कोई नहीं बल्कि मृतक भोलानाथ यादव का छोटा भाई ढोलेश्वर यादव निकला।

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक जुआं खेलता था साथ ही लड़कियों से जिस्मफरोशी का धंधा भी करवाता था जिससे वो खूब पैसे कमा रहा था। बस पैसों की जलन की वजह से आरोपी भाई ने अपने भाई, भाभी, और भतीजे-भतीजी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने बताया कि उसके भाई ने इन सब धंधों से खूब पैसे कमाए थे और वो 5 लाख रुपए जमा करके रखा था। इन्हीं पैसों को लूटने के लिए उसने इस विभत्स हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

दरअसल मृतक भोलानाथ यादव 34 वर्ष कुम्हारी थाने से महज 6 किलोमीटर की दूरी कपसदा गांव में पूनाराम टंडन की बाड़ी में। ओडिशा के बलांगीर से आकर अपने परिवार साथ यहां गुजर बसर करता था। भोला की पत्नी नैला (30 वर्ष) व उसके 7 और 12 साल के दो बच्चे मुक्ता और प्रमोद भी साथ ही रहते थे। भोलानाथ यादव जुआ खेलने का भी आदी था और पुलिस को ये सबूत मिले हैं कि वो बाड़ी में ही जुआ भी खेलवाता था। बाड़ी में बाहर से लड़के-लड़कियां भी आते थे और जिस्मफरोशी का धंधा भी होता था। भोलानाथ को इससे काफी पैसे मिलते थे, जिससे उसका छोटा भाई काफी चिढ़ता था।

जानकारी के मुताबिक जमीन के बंटवारे में भी दोनो भाईयों में बड़े भाई के हिस्से में काफी अच्छी जमीनें आ गयी। पैसा भी वो ज्यादा कमाने लगा तो छोटे भाई ढोलेश्वर के साथ पैसे को लेकर विवाद शुरू हो गया । इसी रंजिश के चलते ढोलेश्वर ने ओडिशा से अपने दो साथियों को बुलवाया और उनके साथ भोलानाथ और उसकी पत्नी नैला, बेटा परमत और बेटी मुक्ता की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि भोलानाथ और ढोलेश्वर के बीच एक लड़की को लेकर भी विवाद होता था। दोनों भाईयों से उसका संबंध था। भोलानाथ अपनी प्रेमिका पर ज्यादा पैसे खर्चा करता था, जिसकी वजह से भी दोनों भाईयों में काफी विवाद होता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही इस वारदात में शामिल उसके अन्य दो साथियों को भी ओडिशा से गिरफ्तार कर यहाँ ले आई है।और आगे की कार्यवाही जारी है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page