
कोरबा। ACB पावर प्लांट में एक बड़ा हादसा हुआ है। जहां काम के दौरान एक बॉयलर फटने से पांच कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद पावर प्लांट में तनाव की स्थिति बनी हुई है। तत्काल इलाज के लिए पीडित व्यक्तियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बताया जाना भी जरूरी है कि दुर्घटना के बाद कर्मचारी बहुत ज्यादा आक्रोशित हैं। इस मामले की जानकारी फिलहाल दीपका पुलिस को दे दी गई है। पुलिस द्वारा मामले को गंम्भीरतापूर्वक लेते हुए बारकी सी जांच किया जा रहा है।
इस पर किसी भी प्रकार से खबर आने पर अपडेट की जायेगी।