छत्तीसगढ़

डिवाइडर से टकरा कर बस पलटी, हादसे में 24 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बस पलटने से 24 लोग घायल हो गए है। वही 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दरअसल, रविवार देर रात बालोद के पुरुर के पास यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि बस में 46 लोग सवार थे। ये सभी लोग धमतरी में छठी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार, गोंडवाना ट्रेवल्स की बस बीती रात हादसे की शिकार हो गई। गोंडवाना ट्रैवल्स की बस से करीब 40 लोग छट्ठी कार्यक्रम में शरीक होने गुरुर विकासखंड के खैरवाही गांव गए थे। वापस आने के दौरान पुरुर में डिवाइडर से टकरा कर बस पलट गई। दो दर्जन से ज्यादा लोगों को चोटें आई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया। वहीं घटना के बाद आरोपी बस चालक पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page