छत्तीसगढ़

सीएफ जवान ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव

भिलाई। दुर्ग जिले में एक CAF जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है। यहां CAF जवान ने घरेलू विवाद से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। जवान का शव उसके घर पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि सीएएफ के जवान विजय ठाकुर (30) ने अपने क्वाटर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जवान विजय ठाकुर मूलत: कोरिया जिले का रहने वाला था और नेहरू नगर के प्रथम वाहिनी में पदस्थ था। उसका अपनी पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था।

बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी बटालियन स्थित क्वाटर में नहीं रहना चाहती थी। इसी बात को लेकर उनके बीच आए दिन विवाद होता रहता था। विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया था। जिससे तनाव में आकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की रात उसकी पत्नी अपनी बेटी को लेकर सोई हुई थी। इसी दौरान उसने रस्सी का फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगा ली। इस घटना की सूचना पर पहुंची स्मृृति नगर चौकी पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page