कोरबाछत्तीसगढ़

Cg News : रिटायर्ड एएसआई के घर दूसरी बार चोरी, बेटे की बारात निकलते ही चोरों ने बोला धावा…

कोरबा। रिटायर्ड एएसआई के घर में एक बार फिर से चोरों धावा बोला है। हैरानी की बात यह है कि जिस समय परिवार बेटे की बारात में शामिल होने गया था, उसी दौरान चोरों ने सूने मकान का दरवाजा तोड़कर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इससे पहले भी इसी घर में बड़ी चोरी हो चुकी है, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, सीएसईबी कॉलोनी निवासी रिटायर्ड एएसआई गलेटबिन कुमार के घर में अज्ञात चोरों ने दूसरी बार चोरी की है। चोर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और कीमती सामान व नगदी लेकर फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब परिवार घर पर मौजूद नहीं था और सभी लोग बेटे की बारात में गए हुए थे।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस व अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। वहीं मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है।

इससे पहले भी इसी घर में लगभग 10 लाख रुपये की चोरी हो चुकी है, जिसमें सोने-चांदी के जेवरात और नगदी शामिल थे। उस मामले में कई महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।

इस मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page