छत्तीसगढ़दंतेवाड़ा

Cg News : डीएसपी कल्पना वर्मा निलंबित, गृह विभाग से आदेश जारी…

रायपुर।उप पुलिस अधीक्षक जिला दंतेवाड़ा कल्पना वर्मा को निलंबित करदया गया है इस बाबत गृह विभाग ने गुरुवार शाम आदेश जारी कर दिया है।

मिली जानकारी मुताबिक कल्पना वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक, जिला दंतेवाड़ा के विरूद्ध प्राप्त शिकायत की प्राथमिक जांच प्रतिवेदन में वित्तीय लेनदेन, जॉच में दिए गए कथन एवं व्हाट्सएप चैट के तथ्यों में विरोधाभासी, कर्त्तव्य केदौरान अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त करना, अपने पद का दुरूपयोग करना एवं अनुपातहीन सम्पत्ति अर्जित करना प्रतिवेदित किया गया।

उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत है। अतः राज्य शासन एतद्द्वारा सुश्री कल्पना वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक, जिला दंतेवाड़ा को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966नियम-9 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित करता है ।

निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, अटल नगर रहेगा।निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा ।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page