
” भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के उप पुलिस अधीक्षक रमेश मरकाम ने शुक्रवार को बताया कि शिकायत मिलने के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एक ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई।
कोंडागांव।छत्तीसगढ में जगदलपुर की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने कोंडागांव जिले में शिक्षा विभाग के सहायक ग्रेड 2 बाबू सतीश सोढ़ी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई एक रिटायर्ड प्राध्यापक की लिखित शिकायत के आधार की गई, जिसमें आरोप लगाया गया था कि बाबू ने उसके पेंशन प्रकरण को आगे बढ़ाने के लिए यह राशि मांगी थी।
भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के उप पुलिस अधीक्षक रमेश मरकाम ने शुक्रवार को बताया कि शिकायत मिलने के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एक ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई।
इसके तहत रिटायर्ड प्राध्यापक सोनू सिंह यादव को रासायनिक लेपित नोटों के साथ विकासखंड शिक्षा कार्यालय भेजा गया। बाबू सतीश सोढ़ी द्वारा रिश्वत लेने के तत्काल बाद शाखा की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।



