छत्तीसगढ़

Cg News : बंद हुई फोन कॉल और मिस्ड कॉल के जरिए सिलेंडर बुकिंग की सुविधा…

छत्तीसगढ़।इज़रायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते जारी युद्ध का असर अब छत्तीसगढ़ में भी दिखाई देने लगा है. प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पहले जहां फोन कॉल और मिस्ड कॉल के जरिए आसानी से गैस सिलेंडर की बुकिंग हो जाती थी, वहीं अब यह दोनों सेवाएं बंद हो गई हैं. इस बीच डीलरों ने लोगों से पेनिक नहीं होने की अपील की है.

वर्तमान में उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी तक पहुंचकर ही बुकिंग करानी पड़ रही है. एजेंसी में पहुंचने के बाद उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ओटीपी आता है, जिसके बाद ही सिलेंडर की बुकिंग पूरी हो पाती है. इसके बाद लोगों को गैस गोदाम जाकर सिलेंडर लेना पड़ रहा है. इस पूरी प्रक्रिया के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. कई लोग पिछले तीन-चार दिनों से गैस एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, फिर भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है.

उपभोक्ताओं का कहना है कि न तो मिस्ड कॉल से बुकिंग हो रही है, और न ही फोन या ऑनलाइन माध्यम से बुकिंग संभव हो पा रही है. लोगों का यह भी कहना है कि कई उपभोक्ता दो-तीन महीने बाद सिलेंडर लेने आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. कई मामलों में ओटीपी नहीं आने की वजह से बुकिंग ही पूरी नहीं हो पा रही, जिससे लोगों को अपना काम छोड़कर बार-बार गैस एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहा हैं.

कचना स्थित सिलेंडर गोदाम के प्रोपराइटर सुधांशु जैन बताते हैं कि घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर काफी ज्यादा संख्या में बुकिंग देखने को मिल रही है. लोग पैनिक होकर ऑर्डर कर रहे हैं. पहले एक दिन में 300 तक बुकिंग मिलती थी, लेकिन अब एक दिन में बुकिंग की संख्या 1000 तक पहुंच गई है, इसलिए सर्वर ठीक से काम नहीं कर पा रहा है. उन्होंने कहा कि हमारे पास घरेलू गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में है. लोगों से अपील है की पैनिक ना हो.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page