
जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर ज़िले के थाना नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम जामटोली में घर निर्माण को लेकर हुए विवाद ने भयावह रूप ले लिया।
जानकारी के अनुसार, आंगनबाड़ी सहायिका बिंदिया लकड़ा उम्र 23 वर्ष उसके पिता लौरेस लकड़ा ने टांगी के पिछले हिस्से से सिर पर वार कर हत्या कर दी।
18 फरवरी 2026 की दोपहर ईंट–गिट्टी मंगवाने और पैसों को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने आवेश में आकर बेटी पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
पुलिस ने हत्या का मामला बीएनएस की धारा 103(1) के तहत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जामटोली के ग्रामीणों ने बताया कि मृतिका बिंदिया बेहद मिलनसार और अपने काम के प्रति जिम्मेदार युवती थी। इस घटना में उसके दर्दनाक अंत से पूरे गांव में शोक का वातावरण है।




