
👤अमरीश सिंह राठौर पत्रकार
- गांव में होली उत्सव के दौरान नाबालिकों को दबावपूर्वक कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाया था आरोपी, आरोपी के कब्जे से शराब की बोतल और डिस्पोजल किया गया जप्त …
- नाम आरोपी सोनू दरवेश उम्र 34 वर्ष निवासी इंदिरा आवास वार्ड नंबर 4 भाटापारा सुकली जांजगीर
जांजगीर। जिला अस्पताल से तीन मार्च को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम सुकली में होली उत्सव के दौरान आरोपी सोनू दरवेश के द्वारा नाबालिक बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दिया है जिससे बच्चों को शराब के नशे में उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है सूचना मिलने पर पुलिस टीम के द्वारा नाबालिक बच्चों और उनके परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो बताएं कि दिनांक 3.3.26 के रात करीबन 7:30 बजे आरोपी सोनू दरवेश अपने घर के सामने साउंड बॉक्स लगाकर डांस कर रहा था इस दौरान तीन नाबालिक बच्चे भी डांस करने आ गए इस दौरान आरोपी सोनी दरवेश ने अपने घर से कोल्ड ड्रिंक की बोतल में शराब मिलाकर तीनों बच्चों को दबाव पूर्वक पिला दिया जिससे नशा होने के कारण बच्चे उल्टी करने लगे जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया था शिकायत जांच पर आरोपी सोनू दरवेश के द्वारा नाबालिक बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाना पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना की सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (भापुसे),अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, सीएसपी कोतवाली सुश्री योगिता बालिका खापर्डे को दी गई जिस पर अधिकारी द्वारा तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी करने के निर्देश प्राप्त हुए अपराध पंजीबद करने के पश्चात तत्काल एक टीम गांव सुकली की ओर रवाना किया गया जो आरोपी सोनू दरवेश को उसके घर के पास से पकड़ा गया आरोपी से पूछताछ करने पर प्रारंभिक तौर पर गुमराह करता रहा परंतु दबाव पूर्वक पूछताछ करने पर आरोपी सोनू दरवेश ने अपने घर के सामने नाच गाने के दौरान तीनों नाबालिक बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाने का अपराध घटित करना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से शराब की बोतल और डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया आरोपी को विधिवत्त गिरफ्तार किया गया है।




