छत्तीसगढ़रायपुर

Cg News : जनसंपर्क आयुक्त रवि मित्तल पीएमओ में बनाए गए सेक्रेटरी

रायपुर।कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने एक आदेश जारी कर 2016 बैच के आईएएस अफसर रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव के पद पर नियुक्ति का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश में लिखा है, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने रवि
मित्तल, आईएएस (सीजी: 2016), जो वर्तमान में इस कैडर में
हैं, को प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव के पद पर कार्यभार
ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष की अवधि के लिए या अगले
आदेश तक, जो भी पहले हो, नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।

बता दें, आईएएस रवि मित्तल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह
जिले जशपुर में कलेक्टर के पद पर रहे हैं, बीते डेढ़ साल से
जनसंपर्क आयुक्त के पद पर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री
कार्यलय से उप सचिव के पद नियुक्ति का आदेश आज ही आया है।

जानिए कौन है IAS रवि मित्तल…

रवि मित्तल छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के आईएएस हैं। वह उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर नामक छोटे से कस्बे के कटारमल मोहल्ले के रहने वाले हैं। उनका जन्म 13 जून 1993 को हुआ है। रवि मित्तल के पिता केसी मित्तल प्रसिद्ध चिकित्सक हैं। उनके परिवार के अन्य सदस्य भी चिकित्सा पेशे से जुड़े हुए हैं।

शिक्षा:-

रवि मित्तल ने चांदपुर के फादर्सन पब्लिक स्कूल से दसवीं तक
की पढ़ाई की है। आगे की पढ़ाई उन्होंने जिले के बाहर रहकर
की है। हायर सेकेंडरी के बाद उन्होंने मौलाना आजाद मेडिकल
कॉलेज दिल्ली से एमबीबीएस की परीक्षा पास की।

एमबीबीएस के अंतिम वर्ष में ही यूपीएससी की परीक्षा में रवि मित्तल शामिल हुए। बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी कर रवि ने यूपीएससी की तैयारी की ।। और यूपीएससी के अपने पहले ही अटेम्प्ट में 61वीं रैंक हासिल कर यूपीएससी क्रैक किया और आईएएस बने।

प्रोफेशनल कैरियर….

रवि मित्तल ने 29 अगस्त 2016 को आईएएस की सर्विस
ज्वाइन की। रवि मित्तल जशपुर कलेक्टर और बगीचा एसडीएम भी रह चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने महासमुंद, रायगढ़ व रायपुर में जिला पंचायत सीईओ के रूप में कार्य भी किया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page