छत्तीसगढ़

Cg News : डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर रिटायर्ड इंजीनियर से 80 हजार की ठगी…

छत्तीसगढ़।राजधानी में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शातिर ठगों ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर एक रिटायर्ड इंजीनियर को रेप केस में फंसाने की धमकी दी और डर के माहौल में उनसे 80 हजार रुपए ठग लिए।

मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है, पीड़ित के अनुसार उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें आरोपी ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और मामला रफा-दफा करने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की मांग की। घबराए पीड़ित ने बताए गए खाते में 80 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ और वे थाने पहुंचे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साइबर सेल की मदद ली जा रही है। बता दें कि ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसा कोई कानूनी प्रावधान नहीं होता, इसके बावजूद ठग लोगों को डराकर इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिसको लेकर लगातार जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page