Cg News : 2.5 लाख की लूट, हेलमेट पहनकर आए लुटेरों ने किसान को बनाया अपना निशाना,आरोपीयों की तलाश में जुटी पुलिस…

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के राहौद नगर में दिनदहाड़े एक किसान से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो युवक किसान से करीब ढाई लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार किसान पामगढ़ स्थित बैंक से धान बिक्री का पैसा निकालकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पल्सर बाइक में दो युवक उसके पास पहुंचे और मौका पाकर नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पूरी घटना कुछ ही मिनटों में अंजाम दे दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही राहौद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें आरोपी नजर आए हैं। फुटेज में बाइक चालक हेलमेट पहने हुए दिखाई दे रहा है, जिससे उसकी पहचान में चुनौती आ रही है। पुलिस ने जिले के सीमावर्ती इलाकों में नाकेबंदी कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



