छत्तीसगढ़राजनांदगांव

Cg News : दो हार्डकोर ईनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर…

राजनांदगांव। दो हार्डकोर ईनामी नक्सलियों ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आत्मसमर्पण किया समर्पित नक्सलियों पर 18 लाख रुपए का ईनाम घोषित था दोनों कई वारदातों में शामिल रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को नक्सल संगठन के सप्लाई टीम की डीवीसी मेम्बर कांता उर्फ कांतक्का उर्फ मांडी गालु पल्लो कंटक्का (56 वर्ष) और सुरेश उर्फ वारलु ईरपा मज्जी कंटक्का (30 वर्ष) ने पुलिस व सीआरपीएफ टीम के सामने सरेंडर किया है कांता सीनियर नक्सली है, जो 1993 से नक्सल संगठन में शामिल रही है वह सप्लाई टीम के शीर्ष पर रही है वहीं सुरेश उर्फ वारलु ने 2021 में ही नक्सल संगठन की सदस्यता ली थी कांता पर 16 लाख रुपए और सुरेश पर 2 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। दोनों ने संगठन में हो रहे भेदभाव, पुलिस के बढ़ते दबाव की वजह से आत्मसमर्पण किया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page