छत्तीसगढ़रायगढ़

CG Raigarh – ट्रेन में घेराबंदी कर : रायगढ़ पुलिस ने पकड़ा आईफोन चोर को….

इस घटना की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 305, 331 4, बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने घटना में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मोबाइल दुकान में हुई बड़ी चोरी की घटना को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस की टीम ने 14 लाख के मोबाइल के साथ मुख्य चोर समेत दो को धर-दबोचा है। आरोपी ने दुकान में घुसकर 16 आईफोन की चोरी की थी।दरअसल, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सेल स्पाॅट मोबाइल शाॅप की है। 9 मार्च की रात दुकान को बंद कर संचालक मोहम्मद फारूक अपने घर लक्ष्मीपुर चले गये थे।

दूसरे दिन सुबह 10 बजे जब दुकान पहुंचे तो शटर खोलकर देखने पर काउंटर में रखे फोन बिखरे हुए थे। जांच में पता चला कि चोर के द्वारा दुकान की दूसरी मंजिल के दरवाजे का लाॅक तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी दुकान में रखे 16 आईफोन और नगदी लेकर फरार हो गया।

इस घटना की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 305, 3314, बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने घटना में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

चोर को पकड़ने के लिए साइबर व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। इसी बीच आरोपी का लोकेशन
रायपुर रेलवे के प्लेटफार्म पर मिला। पुलिस की टीम जैसे
ही रायपुर पहुंची तो आरोपी फिर से ट्रेन बैठकर रायगढ़
आ रहा था।

पुलिस ने चलती ट्रेन में ही आरोपी की घेराबंदी कर धर-दबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान आकाश चौहान पिता मनोहर चौहान 19 वर्ष निवासी ग्राम कलमी, थाना कोतरारोड़ के रूप में की गई।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि जनवरी 2026 में उसने अपने साथियों के साथ बोईरदादर चौक स्थित साहा मोबाइल दुकान में भी चोरी की थी। आरोपी ने बताया कि वो रायपुर से ट्रेन में सवार होकर रायगढ़ आया और दुकान के पीछे निर्माणाधीन हिस्से के पास लगी लोहे की सीढ़ी के सहारे उपर चढ़कर दूसरी मंजिल का लाॅक तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

आरोपी के कब्जे से चोरी के 15 आईफोन बरामद कर
लिए गए है। आरोपी ने बताया कि चोरी का एक आईफोन
उसने अपने दोस्त लकेश्वर उर्फ लक्की चंद्रा 21 वर्ष को
दिया था। लक्की को भी गिरफ्तार कर दोनों को न्यायिक
रिमांड पर भेजा गया है। साथ ही मामले में आगे की जांच
कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:-

1- आकाश चौहान पिता मनोहर चौहान 19 वर्ष निवासी
ग्राम कलमी, कोतरा रोड़
2- लकेश्वर उर्फ लक्की चंद्रा पिता कनीराम चंद्रा 21 वर्ष
निवासी सोनूमुड़ा, रायगढ़

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page