छत्तीसगढ़रायपुर

प्रियंका गांधी का चुनावी दौरा 7 नवंबर को इन दो विधानसभा क्षेत्रों में कल होंगी सभा

रायपुर।विधानसभा चुनाव का प्रचार करने भाजपा- कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा जारी है. 7 नवंबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी फिर छत्तीसगढ़ आ रही हैं.वे बालोद और कुरुद में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।

प्रियंका गांधी विशेष विमान से दोपहर 12.30 बजे रायपुर पहुंचने के बाद दोपहर 1.15 बजे ग्राम जुगेरा बालोद, दोपहर 2.50 बजे अटल मैदान कुरूद में आमसभा को संबोधित करेंगी. शाम 4.20 बजे माना लौट कर विशेष विमान से दिल्ली रवाना होंगी.

आपको बता दें कि अपनी ताकत झोंकने कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 7 नवंबर को संजारी बालोद आएंगी. यहां कांग्रेस प्रत्याशी संगीता सिन्हा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी.वहीं कुरूद में प्रत्याशी तारिणी चंद्राकर के समर्थन में आमसभा लेंगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page