छत्तीसगढ़रायपुर

छ.ग. के जानेमाने हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का हार्ट अटैक से निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस…

छत्तीसगढ़ी भाषा के जाने-मानें हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द दुबे का आज निधन हो गया है. उन्होंने ACI में इलाज के दौरान आज अंतिम सांस ली. उनकी तबीयत अचानक खराब होने पर उन्हें ACI में भर्ती कराया गया था. लेकिन उन्हें हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया।

सुरेंद्र दुबे का जन्म 8 अगस्त 1953 को भारतीय राज्य छत्तीसगढ़ में दुर्ग के बेमेतरा में हुआ था. उन्होंने पांच किताबें लिखी हैं. वह कई मंचो और टेलीविजन शो पर दिखाई दिया है. उन्हें भारत सरकार द्वारा 2010 में, देश के चौथे उच्चतम भारतीय नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे ने देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी कविताओं से सबका दिल जीता है. उन्हें अमेरिका (America) के वाशिंगटन (Washington) में अंतरराष्ट्रीय हिन्दी एसोसीएशन द्वारा आयोजित समारोह में पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे को हास्य शिरोमणि सम्मान 2019 से सम्मानित किया गया था।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page