शहर

कांग्रेस नेता का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल,पुलिस अधिकारी के साथ…जाने आखिर क्या है बात

रायगढ़। कांग्रेस नेता का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वे पुलिस अधिकारी के साथ बदसलूकी करते और धमकाते नजर आ रहे हैं। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नशे की स्थिति में बैठक में पहुंच गए और सीएसपी अभिनव उपाध्याय से बदतमीजी करने लगे। शहर अध्यक्ष का नाम अनिल शुक्ला है। सीएसपी कह रहे हैं कि आप नशे में आए हैं, मैं जांच करवाउंगा और कार्रवाई करुंगा। इस पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने हाथ पकड़ा। यहां तक बोल गए कि क्या उस लोगे मेरा…।

दरअसल, रविवार की रात प्राची विहार में विवाद हुआ था। नगर निगम के वार्ड 27 में हो रहे उपचुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस और भाजपा के बीच विवाद हुआ। इसकी सूचना मिलने पर सीएसपी उपाध्याय पहुंचे थे। इस बैठक में ही शहर कांग्रेस अध्यक्ष पहुंचे। वीडियो में उनके हाव-भाव और बातचीत के लहजे से नशे में होने की बातें कही जा रही है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page