फर्जी तरीके से अनुकंपा नियुक्ति लेने वाले दो कर्मचारीयों को बर्खास्त कर, किया गया FIR दर्ज…

जशपुर। में फर्जीवाड़ा कर अनुकंपा नियुक्ति लेने वाले दो कर्मचारी बर्खास्त कर दिये गये हैं। जशपुर डीईओ ने बर्खास्तगी का आदेश जारी करने के साथ-साथ मामले में FIR के लिए भी पुलिस को पत्र लिखा है। आरोप है कि झूठा शपथ पत्र लेकर दोनों ने अनुकंपा नियुक्ति पायी थी।जानकारी के अनुसार ब्लाक के ग्राम सिटोंगा में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 बैजनाथ राम का 6 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। मृतक के आश्रित स्वजनों द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किए जाने पर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए 4 फरवरी 2022 को सहायक ग्रेड 3 के पद पर उनके छोटे बेटे प्रेमकुमार राम को जशपुर ब्लाक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भूडकेला में पदस्थ किया गया था।
इसी तरह मनोरा ब्लाक के बहेरना के हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ देवचरण राम का लंबी बीमारी के बाद 7 दिसंबर 2022 को निधन हो गया था। इस प्रकरण में भी शिक्षा विभाग ने मृत शासकीय सेवक देवचरण राम के बेटे दुर्गेश नायक को सहायक ग्रेड 3 के पद पर कुनकुरी ब्लाक के बंदरचुवां हाईस्कूल में नियुक्ति दी गई थी। इन दोनों ही अनुकंपा नियुक्तियों में गड़बड़ी का मामला विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जोर शोर से उठा था।