Google, Meta, Tesla… ईरान की 18 अमेरिकी टेक कंपनियों पर हमले की धमकी, बताया तारीख और समय भी…उड़ी अमेरिका और इजरायल की नींद…

ईरान ने गूगल, मेटा और टेस्ला समेत 18 अमेरिकी टेक कंपनियों पर हमला करने की धमकी दी है. इसके लिए उसने तारीख और समय भी बता दिया है।
अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग और खतरनाक होती जा रही है. अब तक तो ईरान, अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा था. लेकिन अब उसने अमेरिकी टेक कंपनियों को निशाना बनाने की धमकी दी है. इसके लिए बकायदा ईरान ने एक लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में Apple, Google, Meta, IBM, Tesla और Boeing जैसी 18 बड़ी अमेरिकी टेक कंपनियां हैं. ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) का कहना है कि इन कंपनियों को 1 अप्रैल से निशाना बनाया जाएगा. IRGC ने आरोप लगाया है कि ये कंपनियां ईरानी अधिकारियों के ‘टारगेटेड असेसिनेशन’ में शामिल थीं.
IRGC ने बयान में कहा है कि इन कंपनियों पर 1 अप्रैल की रात 8 बजे से हमले किए जाएंगे. IRGC ने कहा कि ये कंपनियां ईरान में होने वाली हर हत्या के बदले में अपनी तबाही की उम्मीद करें. कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए IRGC ने आगे कहा कि ‘हम इन कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को सलाह देते हैं कि वे अपनी जान बचाने के लिए तुरंत अपने काम करने की जगह छोड़ दें.’
- किन-किन कंपनियों को दी धमकी?
ईरान ने जिन कंपनियों को धमकी दी है, उनमें शामिल हैं – Apple, Meta, Google, Microsoft, Intel, IBM, Dell, Tesla, Nvidia, Boeing, HP, Cisco, Oracle, Planter, J.P. Morgan, GE, Spire Solutions और G42. - IRGC ने अपने बयान में इन कंपनियों को ‘आतंकवादी कंपनियां’ बताया है. उसने इन कंपनियों के आसपास रहने वाले निवासियों से कहा कि वे एक किलोमीटर के दायरे के भीतर का इलाका छोड़ दें और किसी सुरक्षित जगह पर चले जाएं।




