कुल्हाड़ी और तीर कमान से मारकर युवक की जघन्य हत्या…

कोरबा।में एक युवक की कुल्हाड़ी और तीर कमान से वारकर हत्या कर दी गई है। खून से लथपथ उसका शव नदी किनारे मिला है। युवक के साथ मछली मारने वाला शख्स भी घटना के दिन से गायब है।
कछार निवासी लालमन गोंड(75) ने प्रताप गोंड(35) को बचपन में गोद लिया था। जिसके बाद से प्रताप लालमन के साथ ही रहा करता था। बताया गया कि प्रताप भी खेती किसानी करता था। कभी-कभी मछली मारने भी जाया करता था। इस बीच शनिवार शाम को प्रताप घर से निकला। फिर रात तक लौटा ही नहीं।
उधर, रविवार सुबह गांव से कुछ दूर पर स्थित हसदेव नदी किनारे प्रताप का शव मिला। गांव के ही एक शख्स ने उसका शव देखा था। जिसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों से पूछताछ की गई।