इतिहास रच दिया ईरान ने! 10 सूत्रीय मांग पर अमेरिका झुका, अब हर मुद्दे पर होगी बात….

देश-विदेश।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो हफ्ते के युद्धविराम की घोषणा करते हुए ईरान के 10-सूत्रीय प्लान को बातचीत में शामिल करने की बात कही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने इसे देश की बड़ी जीत बताया है।
अमेरिका और ईरान के बीच 5 हफ्तों से ज्यादा तक चली जंग के बाद बुधवार 8 अप्रैल की सुबह राहत भरी खबर आई, जब सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने इसे अमेरिका की करारी हार बताया है।
ईरान ने कहा- हमारी बड़ी जीत…
ईरान ने 10-सूत्रीय मांग पर बातचीत को स्वीकार किए जाने को अपनी बड़ी जीत बताया है। ईरान की सरकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी ने सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का बयान प्रकाशित किया है। इसमें कहा गया है कि ईरान ने एक महान जीत हासिल की और अपराधी अमेरिका को अपनी ’10 सूत्रीय योजना को स्वीकार करने के लिए मजबूर’ कर दिया। इसके साथ ही 10 सूत्रीय मांगों की जानकारी भी दी गई है, जिसके आधार पर ईरान ने बातचीत की मांग की है।
क्या है वे दस बिंदु :-

ईरान का कहना है कि अमेरिका इन बातों पर सहमत हुआ है:
•1-आक्रामकता न करने की प्रतिबद्धता
•2-होरमुज़ जलडमरूमध्य पर ईरान का नियंत्रण जारी रहना
•3-यूरेनियम संवर्धन को स्वीकार करना
•4-सभी प्राथमिक प्रतिबंधों को हटाना
•5-सभी द्वितीयक प्रतिबंधों को हटाना
•6-संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी प्रस्तावों को समाप्त करना
•7-बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स के सभी प्रस्तावों को समाप्त करना
•8-ईरान को मुआवज़े का भुगतान करना
•9-इस क्षेत्र से अमेरिकी लड़ाकू सेनाओं की वापसी
•10-सभी मोर्चों पर युद्ध की समाप्ति, जिसमें लेबनान में हिज़्बुल्लाह के विरुद्ध युद्ध भी शामिल है




