छत्तीसगढ़जांजगीर - चांपा

जांजगीर-चांपा में खाद घोटाले का भंडाफोड़: 23 दुकानों पर छापेमारी, 500 बोरी खाद सीज….

POS में खेल, गोदाम में माल: 500 बोरी जब्त… प्रशासन का सीधा वार….

जांजगीर-चाम्पा। जिले में खाद की कालाबाजारी और
अनियमित बिक्री के खिलाफ प्रशासन अब निर्णायक मोड
में दिख रहा है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर
कृषि विभाग ने जमीनी स्तर पर उतरकर ऐसी कार्रवाई
की, जिसने पूरे व्यापारिक नेटवर्क में हलचल पैदा कर दी।

नवागढ़ में बड़ा खुलासा, 500 बोरी पर बरामद ….

नवागढ़ के मेसर्स राजेश ट्रेडर्स पर औचक दबिश के दौरान बड़ा खेल सामने आया। दुकान में 500 बोरी सिंगल सुपर फॉस्फेट बिना POS मशीन में एंट्री के स्टॉक में रखी मिली। टीम ने मौके पर ही पूरा माल जब्त किया और बिक्री पर रोक लगा दी। कार्रवाई इतनी तेज रही कि आसपास के कारोबारियों में तुरंत हड़कंप फैल गया।

चार विकासखंडों में एक साथ दबिश….

जाँच अभियान सिर्फ एक दुकान तक सीमित नहीं रहा। नवागढ़, अकलतरा, पामगढ़ और बलौदा में टीम ने एक साथ छापेमारी कर अनियमितताओं की परतें खोलीं।
नवागढ़ में रेखा ट्रेडर्स, गिरिजा प्रसाद केशरवानी, रूपेश ट्रेडर्स और लाखन केशरवानी को नोटिस थमाया गया। अकलतरा के नरियरा और तागा क्षेत्र में कर्ष कृषि केन्द्र और साहू ट्रेडर्स कार्रवाई की जद में आए। पामगढ़ में सेवा सहकारी समिति पकरिया के स्टॉक और POS में अंतर मिला, जबकि बलौदा में परमात्मा कृषि केन्द्र और कृष्ण कुमार तंबोली को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ।

दो दिन में 23 प्रतिष्ठानों पर शिकंजा….

अभियान की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा
सकता है कि सिर्फ दो दिनों में 23 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
कर ली गई। 6 अप्रैल को 13 और 7 अप्रैल को 10 दुकानों
की जांच ने यह साफ कर दिया कि विभाग अब सतही
कार्रवाई नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की पड़ताल कर रहा है।

सब कुछ सही, लेकिन निगरानी जारी….

जाँच के दौरान तिलई, तरौद, पोडीशंकर की सेवा सहकारी
समितियों और बलौदा के एक प्रतिष्ठान में स्टॉक और
POS का मिलान सही मिला। इससे यह संकेत भी मिला
कि जहां पारदर्शिता है, वहां कार्रवाई का दबाव नहीं है-
लेकिन निगरानी हर जगह जारी है।

खाद में खेल अब बर्दाश्त नहीं….

कृषि विभाग ने साफ कर दिया है कि किसानों के हक के
साथ किसी भी तरह का खेल अब सीधे कानूनी कार्रवाई
में बदलेगा। यह अभियान आगे और तेज होगा, और जिन
दुकानों में गड़बड़ी मिलेगी, वहां सिर्फ नोटिस नहीं, बल्कि
कड़ी कार्रवाई तय है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page