छत्तीसगढ़जशपुर

जशपुर छत्तीसगढ़ : अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं पार्षद भागवत नारायण सिंह ने थामा कांग्रेस का दामन

जशपुर।अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं पार्षद भागवत नारायण सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। विधायक विनय भगत ने फूल माला और कांग्रेस का गमछा पहना भागवत नारायण सिंह को कांग्रेस का सदस्यता ग्रहण कराया है।

ज्ञात हो कि विधायक विनय भगत के कार्यों से प्रभावित हो निर्दलीय पार्षद और जशपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भागवत नारायण सिंह विधिवत कांग्रेस प्रवेश कर सबको चौंका दिया है।गत दिनों भागवत नारायण सिंह की सुपुत्री भी कवर्धा में कांग्रेस प्रवेश की है।बताया जा रहा भागवत नारायण सिंह के कांग्रेस प्रवेश करने से कांग्रेस खेमे में काफी खुशी देखी जा रही।भागवत नारायण सिंह की छवि साफ सुथरे पार्षद के रूप में शहर में देखी जाती है।भागवत नारायण सिंह के कांग्रेस प्रवेश करने से निश्चित ही कांग्रेस को इसका लाभ होगा।

विदित हो कि विधानसभा चुनाव को कुछ दिन ही शेष बचे हैं ऐसे में कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों में दिख रहा झुकाव और लगाव स्पष्ट नजर आ रहा है।कांग्रेस पार्टी के प्रति बड़े विश्वास का कारण है कि लगातार लोग आज कांग्रेस प्रवेश कर विधायक विनय भगत का हाथ मजबूत करने लगे हैं। गतदिवस पाठ और नीच घाट से सैकड़ों युवा महिलाएं कांग्रेस का दामन थाम कर कांग्रेस की सदस्यता लिए हैं तो वहीं सन्ना युवा मोर्चा के दर्जनों भाजपाई विनय भगत के समक्ष कांग्रेस में शामिल हो विनय भगत का हाथ मजबूत करने में लगे हैं और अब जशपुर से बड़े नेता भागवत नारायण का कांग्रेस प्रवेश करना कांग्रेस को और भी मजबूती प्रदान करेगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page