छत्तीसगढ़रायगढ़

“ऑपरेशन तलाश” में चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के फरार आरोपी निलेश साहू गिरफ्तार

🚨 आरोपी के कब्जे से दो सोने के सिक्के कीमती लगभग ₹3.20 लाख बरामद, पूर्व में दो आरोपी गिरफ्तार*

🚨 लिव-इन पार्टनर नेहा साहू और साथी आशीष महंत के साथ मिलकर रची थी साजिश, सोने-चांदी के जेवर व नगदी की चोरी

🚨 “ऑपरेशन तलाश के तहत फरार आरोपियों पर लगातार शिकंजा” — एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह *17 मार्च,

रायगढ़ । “ऑपरेशन तलाश” के तहत थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में चोरी के एक गंभीर मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी निलेश साहू ने अपनी लिव-इन पार्टनर नेहा साहू एवं सहयोगी आशीष महंत के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। प्रकरण में पूर्व में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपिया नेहा साहू और आशीष महंत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका था, जबकि आरोपी निलेश साहू फरार चल रहा था, जिसे कल शाम गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में प्रार्थिया प्रमिला शर्मा (58 वर्ष), निवासी गुलमोहर कॉलोनी, द्वारा थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि अनकूट पूजा के दौरान घर के आभूषण आलमारी में रखने के बाद दिनांक 02.11.2025 को देखने पर नगदी एवं सोने के जेवर गायब मिले। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 494/2025 धारा 331(4), 305 (क), 3 (5) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान संदेह के आधार पर घरेलू काम करने वाली नेहा साहू की पतासाजी की गई, जो घटना के बाद मोबाइल बंद कर फरार हो गई थी। पुलिस ने उसे दिनांक 18.01.2026 को दिनदयाल पुरम स्थित किराए के मकान से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपिया ने खुलासा किया कि उसने प्रार्थिया को चाय में नशीली दवा मिलाकर बेहोश किया और आलमारी से सोने-चांदी के जेवर एवं नगदी चोरी कर अपने साथी निलेश साहू को दे दी। चोरी का सामान बाद में आशीष महंत के साथ मिलकर खपाया गया तथा उससे प्राप्त रकम से घरेलू सामान, आलमारी एवं एलईडी टीवी खरीदी गई। पुलिस ने आरोपिया के कब्जे से उक्त सामान भी जब्त किया। फरार आरोपी निलेश साहू की लगातार पतासाजी की जा रही थी, जिसे पुलिस टीम ने उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी के बाद कुछ जेवर बेच दिए गए थे, जबकि दो नग दस-दस ग्राम के सोने के सिक्के अपने घर में छिपाकर रखे थे। आरोपी के मेमोरेंडम पर उक्त सोने के सिक्के, जिनकी कीमत लगभग ₹3.20 लाख है, बरामद कर जप्त किए गए। आरोपी निलेश साहू पिता राजेश साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी रेलवे बंगलापारा थाना कोतवाली, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, सीएसपी श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर मामले की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे, आरक्षक सुशील मिंज एवं विनोज लकड़ा की सराहनीय भूमिका रही है।

👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश *“चोरी, धोखाधड़ी और विश्वासघात जैसे अपराधों में संलिप्त आरोपियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। आम नागरिकों के विश्वास के साथ खिलवाड़ करने वालों पर रायगढ़ पुलिस कड़ी नजर रखे हुए है और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”*

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page