भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों के नवीन पदस्थापना आदेश हुआ जारी

रायपुर। राज्य शासन ने शनिवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार न्यायधानी के कलेक्टर और कमिश्नर दोनों बदले गए हैं।
बिलासपुर के कलेक्टर रहे सौरभ कुमार को कोरबा जिले की जिम्मेदारी दी गई है। वही बिलासपुर संभाग के कमिश्नर भीम सिंह श्रम आयुक्त के पद पर पदस्थ किए गए हैं।
साथ ही अलरमेल मंगई डी सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को सचिव श्रम विभाग दिया गया है।
केडी कुंजाम अब बिलासपुर के नए संभाग आयुक्त होंगे। साथ ही 2007 बैच के जनक प्रसाद पाठक को आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
जितेंद्र कुमार शुक्ला प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल रायपुर के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अलरमेल मंगई डी जो कि सचिव सामान्य प्रशासन है उन्हें सचिव श्रम विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
अंकित आनंद को सचिव वित्त विभाग और अध्यक्ष पेंशन निराकरण समिति और सचिव ऊर्जा विभाग अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वही 2007 बैच के यशवंत कुमार प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य मंडी बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
देखें पूरी सूची :-

