छत्तीसगढ़बड़ी खबरें

पुलिस ने 6 सेक्स वर्करो को गिरफ्तार किया है,मामला हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट से जुड़ा है

जांजगीर-चांपा।छत्तीसगढ़ में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापामार कर इस अनैतिक कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस अवैध कारोबार में शामिल 6 लड़कियों व 3 लड़कों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी अलग-अलग शहरों से हैं। वहीं मौके से पुलिस ने कंडोम आदि आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। जैसे ही पुलिस ने छापा मारा, लड़कियां और लड़के यहां-वहां भागने लगे। हालांकि पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया। सेक्स रैकेट पर यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हुई है।जानकारी के मुताबिक, जांजगीर चांपा जिले के सिटी कोतवाली पुलिस को शिकायत मिली थी कि सेक्स रैकेट में शामिल एक महिला नाबालिग लड़की को देह व्यापार के लिए उकसा रही थी, जब वह नहीं मानी तो उसे प्रताडि़त किया जाने लगा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पिसोद और लछनपुर गांव में छापा मारा। इस रेड के दौरान ही पुलिस ने सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ करते हुए 6 महिलाओं समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया। अरेस्ट हुए लोगों में 1 कोरबा, 2 रायगढ़ और 6 जांजगीर के रहने वाले हैं।

बता दें कि जांजगीर-चांपा में पहले भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। मार्च, 2022 में शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के मेला ग्राउंड के पास एक घर में सैक्स रैकेट चलने की पुलिस को शिकायत पर पुलिस ने छापा मारा था। पुलिस को शिकायत मिली थी कि यहां रहने वाली एक महिला बाहर से लड़कियां और महिलाओं को लाकर उनसे देह व्यापार कराती है। यहां से छापे में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। स्थानीय लोगों ने कहा था कि आरोपी महिला की पुलिस से कई बार शिकायत की जा चुकी थी।

जांजगीर में पुलिस ने लंबे समय से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 6 महिलाएं और 3 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक सामान भी पुलिस ने बरामद किए हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इस मामले में एक नाबालिग लड़की ने शिकायत की थी। उसने अपनी शिकायत में बताया कि शहर के लछनपुर और पिसौद में सेक्स रैकेट चल रहा है। वहां मौजूद लड़कियां हमें जबरदस्ती करके पुरुषों के साथ भेजती हैं। यदि हम नहीं जाना चाहें तो हमें पीटा जाता है। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। इसके बाद पुलिस ने इन दोनों ठिकानों पर जाकर दबिश दी। जहां महिलाएं और पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले हैं। पकड़ी गई महिलाएं जांजगीर जिले की रहने वाली हैं। जबकि 2 पुरुष आरोपी जशपुर और एक कोरबा का रहने वाला है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page