छत्तीसगढ़

पोस्टिंग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के दो नव प्रस्तावित जिले में राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की पदस्थापना को लेकर आदेश हुआ जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवगठित तीन जिलों के शुभारंभ के साथ अब 31 जिले हो गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 2 सितम्बर को 29वें जिले मोहला-मानपुर चौकी और 3 सितम्बर को दो और नये जिले सारंगढ़ – बिलाईगढ़ और खैरागढ़ – छुईखदान-गंडई के शुभारंभ करने के साथ तीन नए जिले अस्तित्व में आ गए। इसके साथ ही सारंगढ़ – बिलाईगढ़ राज्य का 30 वां और खैरागढ़ – छुईखदान-गंडई 31वां जिला बन
गया। छत्तीसगढ़ राज्य के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण उपलब्धि है कि दो दिनों के अंतराल में तीन नये जिलों की सौगात जनता को मिली है। वहीं दो नवगठित जिले भी जल्द ही अस्तित्व में आएंगे। इनमें जांजगीर-चांपा से अलग सक्ती और कोरिया जिले से अलग मनेंद्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर शामिल है।दोनों जिलों के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई है। सोमवार को राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। दोनों
प्रस्तावित जिलों में 9 डिप्टी कलेक्टरों का पदस्थापना


जारी आदेश .

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page