छत्तीसगढ़रायगढ़

Raigarh Cg:  हाथियों ने 29 किसानों की फसल की बर्बाद..

रायगढ़। जिले में एक बार फिर से हाथियों ने किसानों की फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया है 25 सितंबर की रात के अंधेरे में हाथी खेतों में घुसे और सुबह तक 29 किसानों की फसल चौपट हो गई सुबह से नुकसान का आंकलन करने में विभाग जूट गया है।

धरमजयगढ़ वन मंडल में 127 हाथी अलग-अलग रेंज में विचरण कर रहे हैं। प्रभावित किसानों ने बताया कि हाथियों को भगाने के लिए तेज आवाज की जा रही है। बावजूद इसके हाथी नहीं भाग रहे। वहीं, वन विभाग ने ग्रामीणों को अलर्ट रहने कहा है।

विभाग के मुताबिक, जहां गुरुवार रात हाथियों का दल खेतों में पहुंच गया और 18 किसानों की फसल को रौंद दिया। यहां सबसे अधिक छाल रेंज के बंगरसुता और पोढ़ी में 10 किसानों की फसल को नुकसान किया है। इसके अलावा बाकारूमा रेंज के जमाबीरा में 4, रैरुमा तेजपुर में 2 और बोरो रेंज के बताती में 2 किसानों की फसल बर्बाद हो गई। इसके अलावा रायगढ़ वन मंडल की बात करे तो 11 किसानों की फसल को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है।

जिसमें जुनवानी गांव के कन्हैया लाल मैत्री, हरिहर मैत्री, लोचन प्रसाद मैत्री, सुकवारो उरांव, सुधनी बड़ा, नंदू मिंज, सुशील मालाकार, अश्वनी मालाकार, उमेश मालाकार, नेहरू यादव और करुणासागर मालाकार की फसल बर्बाद हो गई।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page