बड़ी खबरेंशहर

रायगढ़ छ.ग.पुलिस ने किया खुलासा : फर्जी वेबसाइट चलाने वाले 4 साइबर अपराधीयों को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया…

रायगढ़। साइबर फ्रॉड के मामलों में रायगढ़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी सदानंद कुमार के कुशल दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा के महत्वपूर्ण मार्गदर्शन पर गठित विशेष टीम द्वारा फर्जी वेबसाइट पर डिटेल भरवाकर ठगी करने वाले गिरोह के 4 सक्रिय सदस्यों को जामताड़ा (झारखंड) में दबिश देकर पकड़ा गया है ।

गिरफ्तार आरोपीयों के नाम :-

(1) राजेश मंडल पिता भुनेश्वर मंडल उम्र 33 साल निवासी झिलूथटोला खरबकी थाना नारायणपुर जिला जामताड़ा झारखंड

(2) दुर्योधन मंडल पिता प्रया मंडल उम्र 45 साल निवासी रुक्षा जागत सुढी (मंडल) झिलूबाटोला खरबकी थाना नारायणपुर जिला जामताड़ा झारखंड

(3) सुरेश मंडल पिता जयदीप मंडल 49 वर्ष निवासी झिलूवाटोला खरबकी थाना नारायणपुर जिला जामताड़ा झारखंड

(4) निसार अंसारी पिता खलील मियां उम्र 22 वर्ष निवासी करमबाग बेग थाना करमाटांड जिला जामताड़ा झारखंड

जप्त मशरूका –

एप्पल, रेडमी, सैमसंग और टेक्सो के कुल 13 नग मोबाइल और 69 विभिन्न कंपनी के सिम जप्त किये गए।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page