छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ के लघु अधिवेशन में रायगढ़ जिला इकाई का पुनर्गठन हुआ

रायगढ़।दिनांक 16 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मान्यता प्राप्त पंजीकृत संगठन छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 4115 का लघु अधिवेशन रायगढ़ में संपन्न हुआ,इस अधिवेशन में छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरूण कुमार तिवारी जांजगीर , प्रदेश कार्य समिति सदस्यों में एन. के. सोनवान कोरबा , के. के. गढ़वाल , आर. एन. प्रधान कोरबा , एपीसी आलोक स्वर्णकार सहित रायगढ़ के कर्मचारी साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अधिवेशन में कर्मचारी हितों को लेकर राज्य कर्मचारी संघ द्वारा किये गए संघर्षों पर विस्तृत चर्चा हुई,इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरूण कुमार तिवारी ने विगत दिनों संपन्न हुए छ.ग.कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के हड़ताल में राज्य कर्मचारी संघ की महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर अपने अनुभव साझा किए, उन्होंने यह मांग पुनः दोहराई कि स्कूल शिक्षा विभाग में प्राचार्य पदोन्नति अविलम्ब हो और जून माह में सेवानिवृत होने वाले सभी कर्मचारियों को इन्क्रीमेंट दिए जाने के सम्बन्ध में शासन स्तर पर तत्काल आदेश जारी हो,
अधिवेशन में रायगढ़ जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन भी संपन्न हुआ।
छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ जिला इकाई रायगढ़ के अध्यक्ष पद पर व्याख्याता गणेश प्रसाद साहू, सचिव पद पर व्याख्याता रमेश शर्मा ,कोषाध्यक्ष पद पर सहायक मत्स्य अधिकारी धनीराम जंघेल, संयोजक महिला प्रकोष्ठ के पद पर मत्स्य विभाग के निरीक्षक श्रीमती मधुमाला मौर्य का सर्वसम्मति से चयन किया गया। कार्यसमिति सदस्यों में सर्वसम्मति से व्याख्याता देवानंद नामदेव, नगेन्द्र आचार्य एवं सुशील शर्मा , माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक महेंद्र कुमार बंजारे ,शिक्षक विजय कुमार निषाद एवं मत्स्य विभाग से बलबीर नागदेव , राजेश जाटवर, चैतराम सूर्यवंशी मनोनीत किए गए।
लघु अधिवेशन के इस अवसर पर सभा को कोरबा से आए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एन. के. सोनवान एवं आर. एन. प्रधान , शिक्षा विभाग में पदस्थ एपीसी आलोक स्वर्णकार सहित जिला इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष गणेश प्रसाद साहू ने भी संबोधित किया।
रमेश शर्मा
सचिव छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ
जिला इकाई रायगढ़ मो.7722975017