
फाईल फोटी
रायगढ़।शहर में यातायात व्यवस्था चरमरा सी गई तेज रफ्तार दौड़तीं गाड़ियां कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है ओर हो भी रही है आए दिन कोई न कोई बड़ी दुर्घटना हो रही है धड़धड़ाती दौड़ रही वाहनों से पूरा शहर खचाखच भरा पड़ा है बेतरतीब ढंग से सड़कों पर गाड़ियां खड़ी हुई है सड़क के दोनों किनारे शहर के बड़े- बड़े धनाढ्य दुकानों के डिस्प्ले से भर गई है आमजन का अब चलना मुहाल सा हो गया है देखा जाए तो यातायात पुलिस भी इसे रोकने में आज नाकामयाब साबित हो रही है इन सब से निपटने के लिए रायगढ़ के नए श्रीमान एसएसपी साहब को इस अव्यवस्था पर संज्ञान लेने की अतिआवश्यकता है।
आपको बता दे की दुर्घटना का मुख्य कारण है सड़को के दोनों ओर भारी भरकम अतिक्रमण जो आज अपने चरम पर है फिर भी प्रशासन मौन है आखिर क्यों इन सब पर इनका ध्यान आकर्षित नही हो रहा है यह समझ के परे है चौड़ी सड़कें आज मानो वर्तमान में सिकुड़ सी गई है जिसके कारण प्रतिदिन एक बड़ी दुर्घटना हो रही है ।
हर एक चौक चौरहे गलियों का यही हाल बना हुआ है फिलहाल नए साहब जी…. जरा शहर की इस चरमराई व्यवस्था पर भी नजर डालिये इन्हें भी दुरुस्त करने का थोड़ा प्रयास करें ताकि रायगढ़ में होने वाली दुर्घटना कम हो सके व आम जनता को पैदल चलने में हो रही परेशानियों का सामना न करना पढे।




