
रायगढ़।आज दिनांक 07/03/2026 को शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ में वार्षिक परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थियों हेतु आशीर्वाद समारोह एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन श्री भरत लाल नामदेव प्रभारी प्राचार्य, संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री सन्नी खांडे एवं श्रीमती मंजू अवस्थी के आतिथ्य में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात् अतिथियों को पुष्प वर्षा कर तिलक एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया।
*स्वागत भाषण कक्षा चतुर्थ की छात्रा रीतिका देवांगन द्वारा दिया गया।


सभी विद्यार्थियों के लिए मनोरंजक गेम ,क्विज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रखें गये थे जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर डॉ.मनीषा त्रिपाठी की ओर से अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।*
मंचासीन अतिथियों एवं वरिष्ठ व्याख्याता नंदकुमार पटेल व इरयल टोप्पो द्वारा प्रधान पाठक के कार्यों की प्रशंसा करते हुए बच्चों को दृष्टांतों व प्रेरणादायक कहानियां सुनाकर शिक्षा, संस्कार और नैतिक आचरण पर बल देते हुए परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर उत्कृष्ट परिणाम लाने हेतु सारगर्भित उद्बोधन दिए।
वरिष्ठ व्याख्याता इरयल टोप्पो द्वारा पॉंचवी बोर्ड परीक्षा में प्रथम आने पर उस विद्यार्थी को स्वतंत्रता दिवस में अपनी ओर से सम्मानित करने की घोषणा की जिसका सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
कक्षा 5वीं में अध्ययनरत सभी बच्चों को अतिथियों के हाथों से लेखन सामग्री अंतर्गत एक -एक कलम प्रदान किया गया।
इस शुभ अवसर पर शाला में न्योता भोज का भी कार्यक्रम रखा गया था। इसी अनुक्रम में उपस्थित सभी जनों एवं बच्चों को न्योता भोज दिया गया।

संपूर्ण कार्यक्रम का उत्कृष्ट एवं प्रभावी संचालन सह धन्यवाद ज्ञापन डॉ.मनीषा त्रिपाठी ने किया। न्योता भोज कार्यक्रम की व्यवस्था भावना मेम व देव सर ने की एवं छायांकन कार्य राकेश सर व अंजलिका लाल मेम ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम में शालेय परिवार की सहभागितारही।*




