
रायगढ़।शहर के थ्री स्टार होटल ट्रिनिटी में संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। देह व्यापार की सूचना पर की गई छापेमारी में तीन महिलाएं संदिग्ध हालत में मिलीं, जबकि संचालक और मैनेजर को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
- होटल ट्रिनिटी की सातवीं मंजिल पर चल रहा था सनराइज स्पा…
- तीन महिलाओं के साथ आपत्तिजनक सामग्री बरामद..
- संचालक और होटल मैनेजर पीटा एक्ट में गिरफ्तार..
शहर में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में शहर के प्रतिष्ठित थ्री स्टार होटल ट्रिनिटी की सातवीं मंजिल पर संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून (Sunrise Spa Raigarh Case) में पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन महिलाओं को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा, जबकि स्पा संचालक और होटल मैनेजर को अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम (पीटा एक्ट) के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई हाल के दिनों में जिले में इस तरह की चौथी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिससे अवैध स्पा और सैलून गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर साफ झलकती है।
देह व्यापार की सूचना पर एसएसपी ने दिए थे
सख्त निर्देश….
शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार कराए जाने की
लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ
पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने नगर पुलिस अधीक्षक
मयंक मिश्रा को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि ऐसे मामलों में त्वरित
और कठोर कार्रवाई की जाए। इन्हीं निर्देशों के तहत थाना
कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम का गठन
किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से सनराइज स्पा एंड
सैलून (Sunrise Spa Raigarh Case) पर निगरानी शुरू
की और पुख्ता सूचना मिलने के बाद छापेमारी की योजना
बनाई गई।
पाइंटर बनाकर भेजा गया ग्राहक, फिर हुई दबिश…
पुलिस ने कार्रवाई को सफल बनाने के लिए पहले एक पाइंटर
को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा। पाइंटर को आवश्यक
राशि देकर शाम करीब 7:30 बजे स्पा सेंटर में प्रवेश कराया
गया।जैसे ही पाइंटर से पूर्व निर्धारित संकेत प्राप्त हुआ,
पुलिस टीम ने तत्काल होटल ट्रिनिटी में दबिश दी। छापेमारी
के दौरान होटल की सातवीं मंजिल पर स्थित सनराइज स्पा
(Sunrise Spa Raigarh Case) के तीन अलग-अलग
कमरों में तीन महिलाएं मौजूद मिलीं। इसके बाद महिला
पुलिसकर्मियों की मदद से कमरों की विधिवत तलाशी ली गई।
आपत्तिजनक सामग्री बरामद, दस्तावेज जब्त
तलाशी के दौरान पुलिस को कमरों से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई, जो देह व्यापार की पुष्टि करती है। इसके अलावा स्पा सेंटर से संबंधित कई अहम दस्तावेज, ग्राहकों का रजिस्टर, किरायानामा और अन्य रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं। पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन, पाइंटर द्वारा दिए गए 6,000 रुपये नकद, और डिजिटल साक्ष्य भी अपने कब्जे में लिए हैं। जब्त सामग्री की जांच के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
पूछताछ में संचालक ने किया बड़ा खुलासा…
पुलिस पूछताछ के दौरान स्पा सेंटर संचालक विनयकांत
बरगट ने स्वीकार किया कि वह ग्राहकों को लड़कियां उपलब्ध कराता था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने होटल मैनेजर देवेन्द्र सिंह को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसकी संलिप्तता सामने आई। पुलिस का मानना है कि होटल प्रबंधन की जानकारी और मिलीभगत के बिना इस तरह की गतिविधियों का संचालन संभव नहीं है। इसी आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया गया




