
रायगढ़।भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में शहर की बेटी अलीशा अंसारी को सम्मानित किया है। अलीशा को सन 2021-22 में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत अच्छे सामाजिक कार्य करने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।

आपको बता दें की अलीशा अंसारी 3 भाई बहनों में सबसे बड़ी है एवं इनका गृह रायगढ़ शहर के अंदर ही मौदहापारा में स्थित है व इनके पिता श्री नौशाद अली सिविल कांट्रेक्टर के रूप में अपना कार्य करते है तथा अलीशा वर्तमान में सीएमडी कॉलेज बिलासपुर में पढ़ाई पूरी कर रही है।
रायगढ़ में स्कूल की पढ़ाई करने के बाद वे बिलासपुर चली गई, बिलासपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर महिला सशक्तीकरण और बालिका अधिकार से जुड़े कामकाज में अच्छे कार्य के साथ बिलासपुर के नेवशा गांव को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत गोद लिया गया था।

उस गांव में अलीशा के नेतृत्व में पानी टंकी और तालाब से जुड़े सराहनीय कार्य किया गया, इन सभी कार्यों के लिए उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म ने सम्मानित किया है।
देखें वीडियो :-