शहर

रेनबो ने मनाया बाल दिवस..

रायगढ़। रेनबो अंग्रेजी माध्यम हाई स्कूल बोईरदादर व कुसमुरा शाखा के बच्चों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मोत्सव को बड़े ही धूम धाम से मनाया | शाला में बहुरूप पोशाक प्रतियोगिता ( फैंसी ड्रेस) का आयोजन किया गया | जिसमें संयुक्ता,मन्नत , देवांश , ईशान , टिया , आरवी , तम्मना , सानिध्य , खुशी , लक्ष्मी , अर्पित , भूमि , दीपांशु , आदित्य आदि बच्चे पंडित जवाहरलाल नेहरू, रानी लक्ष्मी बाई , पुलिस, स्पाइडर मैन , सैनिक , आदिमानव , छत्तीसगढ़ी मइया इत्यादि प्रतिरूपों में सज धज कर भाग लिया | शिक्षिकाओ के द्वारा “समय का सदुपयोग” पर पपेट शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम, तथा विभिन्न खेलो का आयोजन किया गया | साथ ही कुसमुरा शाखा के बच्चे बाल दिवस के अवसर पर कोसमनारा भ्रमण के लिए गए | अन्त में बच्चों को मिष्ठान वितरण कर संस्था प्रमुख द्वारा पुनः बाल दिवस पर प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के ‘चाचा’ सम्बोधन की रोचक कहानी को बताया व देश के लिए उनके द्वारा किये गए कार्यो से बच्चो को अवगत कराते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया |

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page