छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : युवक ने अपनी पत्नि से नशे की हालत में किया विवाद और रात में साड़ी का फंदा लगाकर लगा ली फांसी

रायपुर। राजधानी के महावीर नगर इलाके में एक युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि युवक का बीती रात अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ था,जिसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया,व सुबह उसकी लाश साड़ी के सहारे घर के अंदर फंदे पर लटकी मिली,यह पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 37 साल का मृतक खुमेंद्र सेन रोजी मजदूरी का कार्य करता है। वो हर रोज नशा करके परिवार के लोगों के साथ विवाद करता था। सोमवार की देर शाम साढ़े 8 बजे के करीब वो फिर नशा करके घर पहुंचा। नशे की हालत में उसने खाना को लेकर अपनी पत्नी से विवाद किया। जिससे दोनों के बीच अनबन भी हो गई।

जिसके बाद पत्नी अपने बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोने चली गयी। जब सुबह जब घर वालों की नींद खुली तो उन्होंने फिर एक बार कमरे के दरवाजे से आवाज लगाई। लेकिन कोई जवाब नही आया। जिसके बाद दरवाजा तोड़कर देखने पर मृतक युवक अपनी पत्नी की साड़ी के सहारे फंदे पर लटका हुआ मिला,पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page