छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के संतोष पाण्डेय जिला शाखा अध्यक्ष बने वहीं संजीव सेठी को कार्यकारी अध्यक्ष की सौपी गई कमान

रायगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संतोष पांडे व कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव सेठी को मिली जिले की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला रायगढ़ अभियंता भवन में आज आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह की विदाई समारोह के दौरान बिलासपुर से आए संगठन के संरक्षक पीआर यादव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जीआर चंद्रा सुंदर लाल सिंह ठाकुर की उपस्थिति में सर्वसम्मति से रायगढ़ जिला के अध्यक्ष पद हेतु श्री संतोष पांडे कार्यकारी जिलाध्यक्ष हेतु संजीव सेठी का नाम प्रस्तावित कर आम राय से सहमति कर जिले की कर्मचारियों की नई जिम्मेदारी की कमान सौंपी गई आज के कार्यक्रम में स्वागत भाषण संघ के उप प्रदेश अध्यक्ष संतोष पांडे जी गरिमामय उपस्थिति में प्रारंभ हुआ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के खरसिया ब्लॉक से गुलाब रमन यादव सारंगढ़ जिला से फकीरा यादव जिला अध्यक्ष पुसौर ब्लाक से भास्कर लैलूंगा ब्लाक से पीआर भारद्वाज घरघोड़ा ब्लाक से अश्वनी दर्शन आशीष शर्मा भारी संख्या में कर्मचारी संवर्ग पदाधिकारी गण उपस्थित रहे संघ के संरक्षक पीआर यादव ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा सभी संवर्ग के कर्मचारी एकजुट रहें शासन से आगामी होने वाले आंदोलन में अब आर-पार की लड़ाई है।

इस सरकार ने कर्मचारियों के लिए कभी भी हितैषी निर्णय नहीं लिया है संघ के प्रदेश अध्यक्ष जी आर चंद्रा ने अपने संबोधन में कहा की सरकार हमारी 7 जुलाई के आंदोलन के बाद भी अगर हमारी मांगों के पूरा निर्णय नहीं लेती है हमारी पांच सूत्री मांग पूरा नहीं करती है छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के तत्वाधान में 1 अगस्त से पूरे प्रदेश के कर्मचारी इस सरकार के खिलाफ लामबंद होकर समस्त कार्यालय को ठप कर देंगे जिसकी समस्त जवाबदेही इस सरकार शासन प्रशासन की रहेगी आज के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन के नेतराम साहू जी के द्वारा कार्यक्रम संचालन किया गया प्रधान पाठक संघ से आशीष रंगारी फेडरेशन के सचिव घनश्याम पटेल संघ के जिला सचिव विनोद सारंगी कोषाध्यक्ष अरुण वर्मा पेंशनर संघ के जिलाध्यक्ष गोपाल नायक लघु वेतन कर्मचारी के प्रांत अध्यक्ष बिंदेश्वर रतिया अजगले, रवि गुप्ता जी छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राहुल ड महिला प्रकोष्ठ की कर्मचारी नेता माधुरी त्रिपाठी न सेना अभियंता संघ के तिवारी जी कृषि विभाग से पीसी साहू जी जटवार शाला शिक्षक संघ से भोजराम पटेल छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ से नरेंद्र पर्वत महिला कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष माधुरी त्रिपाठी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।