जशपुर

छत्तीसगढ़ में पड़ोसी राज्य ओडिशा से धान की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रहा,इन शातिरों के अंदर के मास्टरमाइंड तक क्यों? नही पहुंच पा रही जिला एवं राज्य प्रशासन

जशपुर।छत्तीसगढ़ में पड़ोसी राज्य ओडिशा से धान की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रहा.शातिर तस्कर पिकअप वाहन में भरकर धान को छत्तीसगढ़ में खपा रहे हैं. खाद्य अधिकारी ने ओडिशा से सटे सीमावर्ती गांव तपकरा के समडमा गांव में धान से भरा पिकअप जब्त किया है.पूरा मामला तपकरा थाना क्षेत्र का है।

25 क्विंटल धान का पिकअप वाहन में अवैध परिवहन कर बिचौलिए छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी की थी. इसकी सूचना पर खाद्य अधिकारी ने धान से भरा वाहन जब्त कर तपकरा पुलिस के सुपुर्द किया।

चेकिंग के दौरान ओडिशा से वाहन का छत्तीसगढ़ में प्रवेश को लेकर सीमा पर तैनात पुलिस पर सवाल उठने लगा है लेकिन इसका मुख्य बिंदु यह भी की जिस जगह इसे खापया जाना है बिना उसके साठगांठ को कोई भी तस्कर इस तरह से दूसरे राज्य से धान को नही ला सकता पुलिस को अपने जांच की सुई मोड़ते हुए छत्तीसगढ़ में बैठे इनके सरगनाओं की ओर करनी पड़ेगी ताकि इनके फैलाएं हुए फेहरिस्त की सटीक जानकारी के साथ धान के तस्करों पर कार्यवाही हो सके फिलहाल इस विषय पर छत्तीसगढ़ जिला एवं राज्य प्रशासन को ध्यान आकर्षित करने की ज्यादा आवश्यकता है।जिससे यह बीच बिचौलियों के खेला पर पूर्ण रूप से अंकुश लग सके।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page