
रायगढ़।जानकारी के अनुसार जिले में शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नवविवाहिता ने घर के पीछे करीब 700 मीटर दूर खेत के मेड़ पर स्थित पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने पति और सास पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है,मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
सहायक उपनिरीक्षक कुंदन गौर ने बताया कि पुसौर के ग्राम सरायपाली की रहने वाली सावित्री चौहान उम्र ( 27 ) वर्ष
शादी 4 महीने पहले यानी जून में रायगढ़ के कोतरा रोड
स्थित सावित्री नगर में रहने वाले फाइनेंस कर्मचारी अजय
चौहान के साथ हुई थी।
ससुराल में नवविवाहिता की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी, तो पति ने जिम्मेदारी निभाने के बजाय पल्ला झाड़ते हुए उसे छोड़ दिया। करीब 15 दिन पहले बुखार और कमजोरी होने पर
पति ने सावित्री को मायके ले जाकर छोड़ दिया।इसकी
वजह से सावित्री गुमसुम सी रहने लगी थी। बुधवार शाम को वो घर से निकली थी। जब वो घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश की। बाद में उसकी लाश घर के पीछे खेत के मेड़ पर स्थित पेड़ पर फांसी से लटकती मिली। उसने अपनी चुनरी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पेड़ से लटकती हुई लाश को नीचे उतरवाते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें मृतका सावित्री ने लिखा है कि पति उसे प्यार नहीं करता
है, बल्कि सास के साथ मिलकर परेशान करता है। ससुराल
में उसे छत तक भी जाने नहीं दिया जाता। यही वजह है
कि वह जीना नहीं चाहती है। फिलहाल पुसौर पुलिस ने
सुसाइड नोट को जांच के लिए भिजवा दिया है। और आगे मामले की जांच की जा रही है।