त्रिवेणी कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी तिलई को बी फॉर्मेसी एवं डी फॉर्मेसी पाठ्यक्रम के लिए संबद्धता मिली..

जांजगीर। त्रिवेणी कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी तिलई, जांजगीर को छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई छत्तीसगढ़ से शैक्षणिक सत्र- 2023-24 के लिये डी फॉर्मेसी एवं बी फॉर्मेसी पाठ्यक्रम प्रारम्भ करने हेतु सम्बद्धता प्रदान की गई है। फार्मेसी एवं चिकित्सा के क्षेत्र में रुचि रखने तथा भविष्य बनाने वाले अंचल के होनहार छात्र-छात्राओं के लिए ये सुनहरा अवसर है जब वे दूरस्थ अंचलो में जाने के बजाय अपने क्षेत्र में ही फॉर्मेसी पाठ्यक्रम में प्रवेश ले पायेंगे। फॉर्मेसी कौंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली से पूर्व में ही संस्था को मान्यता मिल गई है।जीव विज्ञान और गणित विषय के साथ कक्षा बारहवीं उत्तीर्ण वे सभी छात्र- छात्रायें डी फॉर्मेसी एवं बी फॉर्मेसी में सीधे प्रवेश ले सकते हैं।
इस पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु उम्र सीमा का बन्धन नहीं है। शैक्षणिक सत्र 2023 -24 के लिए तकनीकी शिक्षा छत्तीसगढ़ शासन रायपुर द्वारा आगामी 26 अगस्त से द्वितीय चरण के कॉउंसिललिंग में चार वर्षीय बी फॉर्मेसी एवं दो वर्षीय डी फॉर्मेसी प्रवेश के लिए संस्था को शामिल किया गया है। इस वर्ष डी फॉर्मेसी में 60 एवं बी फॉर्मेसी में 60 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी त्रिवेणी कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी तिलई, जांजगीर के संचालक डॉ. सुरेश यादव द्वारा दिया गया।
पत्रकार..
अमरीश सिंह राठौर