शहर

मदिरापान कर खेल स्टेडियम पहुंचे व्ययाम मास्टर जी,जारी हुआ निलंबन आदेश जारी

रायगढ़ । छतीसगढिया ओलंपिक खेलों में शराब पीकर पहुँचने वाले शिक्षक को कलेक्टर रानू साहू ने निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि खेल समाप्ति उपरांत शिक्षक शराब के नशे में स्टेडियम में पहुँचे थे। जिनके खिलाफ कलेक्टर ने कार्यवाही की है। मिली जानकारी के अनुसार धरनीधर यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चक्रधरनगर में व्यायाम शिक्षक के पद पर पदस्थ है। रायगढ़ स्टेडियम में खेलो के समाप्त होने के बाद वह शराब सेवन कर के खेल स्टेडियम में पहुँचे थे। उनके इस कृत्य को कलेक्टर रानू साहू ने गंभीरता से लिया और उन्हें सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत आचरण करने पर निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी रायगढ़ नियत किया गया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page