अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की कार्रवाई, 66.80 क्विंटल धान जब्त

रायगढ़।जिले में अवैध धान की आवक, खरीदी-बिक्री, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 66.80 क्विंटल धान के मामले में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीएम लैलूंगा द्वारा ग्राम मुकड़ेगा में सुदूराम चौहान के पास रखे 34 कट्टा (14 क्विंटल) धान को अवैध रूप से भंडारित पाए जाने पर जब्त किया गया। इस मामले में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। वहीं, मंडी टीम द्वारा रायगढ़ के काशीराम चौक स्थित विनोद जांगड़े के मकान की जांच के दौरान 70 कट्टा (28 क्विंटल) धान पाया गया। इस संबंध में मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मंडी, राजस्व एवं फूड के संयुक्त जाँच दल द्वारा निरीक्षण करने पर श्री अनिल किराना के यहां 30 कट्टी एवं सीता किराना शरद अग्रवाल के यहा 32 कट्टी कुल 2 प्रकरणों में 62 कट्टी 24.80 क्विंटल अवैध धान पाया गया जिसका मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया।
उल्लेनीय है कि कोचियों और बिचौलियों के माध्यम से अवैध धान की खरीदी-बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिले में 20 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। यहां तीन पालियों में 24 घंटे निगरानी की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों से आने वाले वाहनों एवं धान की जांच के लिए राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही जिला स्तरीय निगरानी समिति गठित की गई है तथा जिले की सभी 10 तहसीलों में उड़नदस्ता दल बनाए गए हैं।

इन दलों को अपने क्षेत्रों में अवैध धान की खरीदी, परिवहन और भंडारण पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक निगरानी रखते हुए अवैध धान के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

ताज़ा खबरें

जिला बदर की कार्रवाई के खिलाफ सग़ीर खान ने खटखटाया उच्च न्यायालय का दरवाजा….

कलेक्टर की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक कार्रवाई पर उठाए सवाल, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं संवैधानिक अधिकारों का दिया हवाला…..

Read More »

जनजातीय गौरव के भव्य आयोजनों के बीच पहाड़ी कोरवाओं की दर्दनाक मौत! मंचों पर सम्मान, गांवों में इलाज के लिए तरसती जिंदगी… आखिर किसके भरोसे हैं राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र?

फाइल फोटो रायगढ। छत्तीसगढ़ में एक ओर सरकार जनजातीय गौरव दिवस और जनजातीय गौरव सप्ताह के माध्यम से

Read More »

राजस्व विभाग में बढ़ा संकट: पटवारी के बाद अब प्रदेशभर के RI भी उतरे आंदोलन पर, आज सामूहिक अवकाश

राजस्व निरीक्षक संघ के अनुसार, एक सामान्य आरआई सर्किल के अंतर्गत तीन से लेकर 100 तक गांव आते

Read More »

रिलेटेड खबरें